फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पूर्व रसोईया ही निकला चोर, पंद्रह लाख के जेवरात बरामद

पूर्व रसोईया ही निकला चोर, पंद्रह लाख के जेवरात बरामद

Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पूर्व रसोईया ही निकला चोर, पंद्रह लाख के जेवरात बरामद
नोट: खबर बाराबंकी के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन


पूर्व रसोइया ही निकला चोर, पंद्रह लाख के जेवरात बरामद

- 23 जुलाई को न्यू फ्रेंड्स कालोनी में आरोपी ने महिला के घर से उड़ाए थे सोने और हीरे के जेवरात
- वारदात के बाद आरोपी भाग गया था अपने गांव, वहां जेवरात छुपाकर वापस दिल्ली लौटा
- आलीगांव में चलाता है आरोपी अपना होटल, दो माह पूर्व ही आरोपी ने छोड़ी थी नौकरी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पिछले माह न्यू फ्रेंड्स कालोनी के एक घर से 15 लाख के सोने और हीरे के जेवरात चोरी करने के मामले पुलिस ने पूर्व रसोइया रूप नारायण (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर गांव से चोरी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद उसने आली गांव में होटल खोल लिया था। कुछ समय से उसका होटल ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि पीड़िता परिवार के साथ न्यू फ्रेंड्स कालोनी में रहती हैं। रूप नारायण ने करीब सात साल इनके यहां काम किया, लेकिन दो माह पूर्व आरोपी नौकरी छोड़कर चला गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को यह किसी काम से हैदराबाद गई थीं। इस बीच 25 जुलाई को जब वह लौटीं तो उनके बेडरूम में रखी 15 लाख से अधिक की सोने और हीरे की ज्वेलरी गायब थी। पुलिस ने घर नौकरों से पूछताछ की तो पता चला कि दो माह पूर्व ही रसोइया रूप नारायण ने नौकरी छोड़ी है। पुलिस ने घटना वाले दिन रूप नारायण की मोबाइल फोन के आधार पर लोकेशन चेक की तो वह घर के आसपास की थी। पुलिस रूप नारायण के खिजराबाद गांव पहुंची। पता चला कि आरोपी ने आलीगांव में अपना खाने का होटल खोला हुआ है। पुलिस ने आलीगांव पहुंचकर रूप नारायण से पूछताछ की। शुरूआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि 23 जुलाई को वह अपनी पुरानी मालकिन के पास होटल सही न चलने की वजह से कुछ रुपये लेने गया था। लेकिन वहां जाकर उसे चोरी का मौका मिला। उसे घर की हर चीज का पता था कि घर में कीमती सामान कहां-कहां रखा है। घटना वाले आरोपी ने पीड़िता के घर से 15 लाख से अधिक के जेवरात उड़ाए और चलता बना। बाद में वह उसी दिन गांव जाकर जेवरात वहां रखे और लौट आया। पुलिस रूप नारायण से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed