{"_id":"5b6725334f1c1b9e3e8b566e","slug":"153348638010-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्रालय के सिक्योरिटी कंसलटेंट के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहमंत्रालय के सिक्योरिटी कंसलटेंट के घर चोरी
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्रालय के सिक्योरिटी कंसलटेंट के घर चोरी
नई दिल्ली। दरियागंज इलाके में चोरों ने गृहमंत्रालय में बतौर सिक्योरिटी कंसलटेंट तैनात अरुण कुमार जैन के घर में सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय अरुण परिवार समेत लंदन गए हुए थे। बदमाश घर से 25 हजार नकदी, चांदी से बनी भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति व अन्य कीमती सामान ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अरुण कुमार जैन सपरिवार अंसारी रोड दरियागंज इलाके में रहते हैं। 31 जुलाई को वह परिवार समेत लंदन चले गए। 3 अगस्त की सुबह उनके कार्यालय में काम करने वाला कर्मचारी सत्यप्रकाश ने उन्हें फोन कर बताया उनका घर का दरवाजा खुला हुआ है। अन्य कर्मचारी के साथ सत्यप्रकाश ने घर के भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। शनिवार सुबह अरुण कुमार जैन फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर जांच कर रही है।
--------
ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से मारपीट
जाफराबाद इलाके में छठी कक्षा की छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि दो युवकों ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 11 साल की बच्ची परिजनों के साथ अंबेडकर बस्ती में रहती है। वह सरकारी स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि शनिवार दोपहर वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। तभी बाल्मिकी गेट के पास खड़े तीन चार युवकों ने उसे अपना चश्मा देने के लिए कहा। विरोध करने पर दो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। बच्ची का कहना है कि वह आरोपी युवकों को नहीं पहचानती है।