{"_id":"5b67252a4f1c1bb8538b714e","slug":"15334863714-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का गला दबाकर बदमाश ने लूटे मोबाइल और सोने की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का गला दबाकर बदमाश ने लूटे मोबाइल और सोने की चेन
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
महिला से लूट का वीडियो वायरल
नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क इलाके में बदमाशों ने हेमलता (40) का गला दबाकर सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। रविवार को सोशल मीडिया में वारदात का वीडियो वायरल हो गया। 29 जुलाई की इस वारदात की रिपोर्ट पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार, शाहदरा के हरदेवपुरी इलाके में रहने वाली हेमलता के पति महेश कुमार कड़कड़ड़ूमा अदालत में अधिवक्ता हैं। 29 जुलाई को हेमलता मंडोली रोड स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच रिपोर्ट लाने गई थीं। सेंटर बंद होने की वजह से वह पैदल ही घर जा रही थीं। रात करीब आठ बजे वह घर के पास पहुंचीं तो एक बदमाश पीछा करते हुए आया और पीछे से उनकी गर्दन को दबा दिया। हेमलता के विरोध करने पर बदमाश ने उन्हें नीचे गिरा दिया और गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटकर कुछ दूर खड़े साथी की बाइक पर सवार होकर भाग गया।