{"_id":"5b65deff4f1c1bb8538b6e7e","slug":"153340287216-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट का बंडल दिखाकर महिला से ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोट का बंडल दिखाकर महिला से ठगी करने वाला गिरफ्तार
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली नोट का बंडल थमा
महिला को ठगने वाला धरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नकली नोट का बंडल थमा महिलाओं से गहने ठगने वाले सुल्तानपुरी निवासी रामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लाख सात हजार रुपये और लाखों के गहने बरामद किए गए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि 1 अगस्त को बाबा हरिदास नगर इलाके में एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि नांगलोई बस स्टेंड के पास एक व्यक्ति ने उससे गुरुग्राम का रास्ता पूछा। इसके बाद उसने महिला को एक बैग दिखाया, जिससे दो हजार का नोट दिख रहा था। उस व्यक्ति ने कहा कि एक छोटे लड़के ने दुकान से दो लाख रुपये चुराए हैं। उससे कोई भी रुपये छीन सकता है। इसलिए बैग वह ले ले और अपने गहने उसे दे दे। महिला ने सोने की चेन और अंगूठी उसे दे दी। बैग खोला तो उसमें चिल्ड्रेन बैंक का नकली दो हजार का नोट मिला। बाकी कागज का बंडल था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने रामा को गिरफ्तार किया। रामा एक नाबालिग समेत तीन लोगों के साथ वारदात करता था। बिंदापुर थाना पुलिस ऐसे ही मामले में वर्ष 2013 में गिरफ्तार कर चुकी है।