{"_id":"5b65defd4f1c1bde6d8b6350","slug":"153340286917-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से बाहर आने के बाद सेंधमारी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से बाहर आने के बाद सेंधमारी करने वाले चार गिरफ्तार
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से बाहर आने के बाद
सेंधमारी करने वाले 4 गिरफ्तार
नई दिल्ली। द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने जेल से निकलने के बाद सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने हाल ही में छावला इलाके में एक गारमेंट्स की दुकान में सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपये कीमत के कपड़े और अन्य सामान बरामद किये हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 14 मामले सुलझाने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, छावला गांव स्थित शॉपिंग सेंटर के एक गारमेंट्स की दुकान में 1 अगस्त को सेंधमारी का मामला सामने आया था। बदमाशों ने यहां से लाखों रुपये कीमत के कपड़े चुराए थे। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात करने वाले सतबीर और आकाश नाम के बदमाशों को 2 अगस्त को इलाके में घूमते हुए देखा गया है। वह चोरी के कपड़े बेचने के फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने ओल्ड ककरौला रोड पर घेराबंदी कर कार सवार चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े बदमाशों की पहचान नजफगढ निवासी योगेश, सतबीर, आकाश और श्याम सिंह के रूप में हुई। कार की तलाशी में पुलिस को चार बंडल ब्रांडेड कपड़े मिले। पुलिस ने इनके निशानदेही पर एक स्कूटी, एलसीडी टीवी, लैपटॉप, 7 मोबाइल, 250 ग्राम चांदी और 14 सौ नेपाल करेंसी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि सतबीर गैंग का सरगना है और उस पर 22 मामले दर्ज हैं। वह दो माह पहले जेल से बाहर आया था। इसी तरह योगेश पर 20 मामले हैं और वह दो साल पहले जेल से बाहर निकला था। आकाश पर दस मामले हैं और वारदात के तीन दिन पहले वह जेल से बाहर आया था। वहीं श्याम सिंह दो माह पहले जेल से निकला था और उस पर पांच मामले दर्ज हैं। ब्यूरो