{"_id":"5b65de064f1c1b49778b6130","slug":"153340262310-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक शख्स पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक शख्स पर चाकू से किया हमला
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट के विरोध पर घायल किया
नई दिल्ली। पंजाबी बाग इलाके में बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर संजय भारद्वाज (49) को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सपरिवार ओमकार नगर में रहने वाले संजय नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह अशोक पार्क मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद पैदल घर जा रहे थे। रामपुरा अंडरपास के पास बैठे चार युवकों में से एक ने टाइम पूछा तो उन्होंने मोबाइल निकाला। इसी दौरान बदमाश उन पर टूट पड़े और मोबाइल व पर्स छीनने लगे। संजय ने विरोध किया तो एक बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बदमाश फोन और पर्स लेकर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची।