फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हथियारबंद बदमाशों ने लूटी कार, फायरिंग कर भागे

हथियारबंद बदमाशों ने लूटी कार, फायरिंग कर भागे

Sat, 04 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने लूटी कार, फायरिंग कर भागे

विज्ञापन
एसयूवी सवार बदमाशों ने लूटी कार
- सेक्टर पी-3 में फल खरीदते व्यक्ति के साथ हुई वारदात, फायरिंग कर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के यथार्थ अस्पताल के पास स्कॉर्पियो सवार हथियारबंद बदमाशों ने नोएडा निवासी व्यक्ति की कार लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी थी लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
नोएडा के हाजीपुर गांव निवासी बलराज अवाना ने पुलिस को बताया कि उनकी रिश्तेदार मायचा गांव में रहते हैं। बलराज शनिवार को सुबह अपनी आई-20 कार से मायचा गए थे। यहां से रिश्तेदारों को लेकर वृंदावन दर्शन करने चले गए। शनिवार रात रिश्तेदारों को गांव में छोड़कर बलराज अकेले नोएडा स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर पी-3 के पास कार रोककर वह फल खरीदने लगे।
विज्ञापन

उसी दौरान स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी कार लूट ली और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात के दौरान बलराज अवाना का मोबाइल भी उनकी कार में रखा था। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर बदमाशों की घेराबंदी में जुट गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में देर रात तक विभिन्न थानों की पुलिस को चेकिंग के लिए लगाया गया लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed