{"_id":"5b6344554f1c1bb35d8b6e6f","slug":"1533232206270-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी से लूटे 70 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी से लूटे 70 लाख रुपये
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी से लूटे 70 लाख रुपये
- पीड़ित रुपये लेकर जा रहा था गुरुग्राम
- नारायणा में बदमाशों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नारायणा इलाके में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी से 70 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित लगातार बयान बदल रहा है।
पुलिस के अनुसार कशिश बंसल सपरिवार रोहिणी में रहते हैं। उनका कमीशन पर रुपये देने का काम है। बृहस्पतिवार दोपहर वह पीतमपुरा से अपनी कार से 70 लाख रुपये लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। करीब पौने तीन बजे जैसे ही वह नारायणा इलाके में पहुंचे ओवरटेक कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद एक बदमाश कार के पास आया। जैसे ही कारोबारी ने कार की विंडो का शीशा उतारकर रोकने का कारण जानना चाहा। बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उन्हें नीचे उतार लिया। दरवाजा खुलते ही एक बदमाश कारोबारी के हाथ से बैग छीन लिया और फिर तीनों बदमाश बाइक से भाग गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने पहले अपने बयान में बताया कि वह 90 लाख रुपये लेकर जा रहा था। बाद में लूट की रकम वह 70 लाख रुपये बताने लगा। कशिश ने बताया कि बदमाश नकाबपोश थे और जिस बाइक से आये थे उसमें नंबर प्लेट नहीं था। पुलिस को आशंका है कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों को रकम के बारे में पूरी जानकारी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।