{"_id":"5b632ddd4f1c1bed5e8b6b80","slug":"153322645520-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार व उसके साथी ने की दो बच्चों के साथ कुकर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार व उसके साथी ने की दो बच्चों के साथ कुकर्म की कोशिश
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
दो बच्चों से कुकर्म की कोशिश
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के आमका गांव के नजदीक स्थित कॉलोनी में घूमने गए दो बच्चों के साथ चौकीदार और उसके साथी ने कुकर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों बच्चों को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने बताया कि दादरी क्षेत्र के एक गांव के नजदीक बन रही कॉलोनी में बुधवार शाम के समय दो नाबालिग बच्चे घूमने चले गए। जब वहां पर दोनों बच्चे घूम रहे थे तो तैनात चौकीदार व उसके साथी उनको कमरे में ले गए। बच्चों के साथ कुकर्म करने का प्रयास करने लगे। बच्चों के विरोध करने पर उन्हें डराया गया। शोर मचाने पर लात घूसों से बेरहमी से पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। रात होने पर किसी तरह बच्चे छूटकर घर पर पहुंचे। मामले की जानकारी पाकर परिजन एकत्र होकर कॉलोनी में पहुंचे तो वहां से चौकीदार फरार हो चुका था। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे है। प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो