फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   निजी कंपनी के दो कर्मचारियों को गोली मारकर 40 लाख की लूट

निजी कंपनी के दो कर्मचारियों को गोली मारकर 40 लाख की लूट

Mon, 30 Jul 2018 09:40 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
निजी कंपनी के दो कर्मचारियों को गोली मारकर 40 लाख की लूट
दिनदहाड़े दो कर्मचारियों को गोली मारकर लूटे 40 लाख
विज्ञापन

- बदमाशों ने वजीरपुर फ्लाईओवर पर दिया वारदात को अंजाम, दोनों कर्मचारी कार से कंपनी के रुपये लेकर जा रहे थे
- कर्मचारियों को पीठ और गले पर लगी है गोली, दोनों की हालत नाजुक, पुलिस को परिचित पर लूटपाट करने का शक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केशवपुरम इलाके के वजीरपुर फ्लाई ओवर पर सोमवार दोपहर कार सवार बदमाश एक कंपनी के दो कर्मचारी को गोली मारकर 40 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के समय दोनों कर्मचारी बैंक में रुपये जमा करने जा रहा थे। पुलिस ने दोनों जख्मी कर्मचारियों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घायल कर्मचारियों की पहचान मंगोलपुरी निवासी तेजपाल और सब्जी मंडी निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। तेजपाल को पीठ में, जबकि राजकुमार को गर्दन में गोली लगी है। सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि वजीरपुर डिपो के पास कार सवार बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी है। पुलिस ने मौके से मिले कर्मचारियों के मोबाइल के जरिए उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेजपाल और राजकुमार नांगलोई स्थित संयोग इंटरप्राइजेज कंपनी में पिछले काफी सालों से काम कर रहे हैं। वजीरपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दोनों के बीच टक्कर मारने को लेकर बहस होने लगी। इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर दोनों को गोली मार दी। गोली लगते ही दोनों नीचे गिर गए, उसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

------
वारदात में परिचित के शामिल होने का शक
जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है पुलिस को आशंका है कि वारदात के पीछे कोई परिचित शामिल हैं। बदमाशों को इस बात की जानकारी थी कि दोनों कर्मचारी भारी रकम लेकर बैंक जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस के साथ साथ स्पेशल स्टाफ को भी इसकी जांच की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस की टीम कंपनी में कार्यरत और नौकरी छोड़ चुके कर्मचारियों के बारे में जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed