{"_id":"5b5dd06a4f1c1b4a748b78be","slug":"15328748496-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने संसद केपास विजय चौक पर मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने संसद केपास विजय चौक पर मचाया उत्पात
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार युवकों ने विजय चौक पर मचाया उत्पात
- आरोपियों को काबू करने के लिए बुलानी पड़ी छह पीसीआर
- पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, रविवार सुबह रिहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संसद भवन के सामने स्थित विजय चौक पर शनिवार देर रात कार सवार लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए छह पीसीआर व स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। आरोपियों को पकड़कर संसद मार्ग थाने ले जाया गया। जहां डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें रविवार सुबह जमानत पर रिहा कर दिया गया।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात करीब एक बजे फॉर्च्यूनर कार सवार पांच व्यक्ति विजय चौक पर उत्पात करने लगे। पुलिस ने आरोपियों को मौके से जाने के लिए कहा तो आरोपी कार का म्यूजिक तेज कर डांस करने लगे। आरोपियों को काबू करने के लिए छह पीसीआर को मौके पर बुलाना पड़ा। आरोपियों को संसद मार्ग थाने ले जाया गया। आरोपियों की पहचान कृष्णा नगर निवासी नीरज वैद्य, गीता कॉलोनी निवासी सुधांशु चावला, कृष्णा नगर निवासी अभिनव शर्मा, ईस्ट आजाद नगर निवासी संजीव कुमार और वेस्ट आजादपुर निवासी राहुल के रूप में हुई। सभी आरोपियों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है।
फॉर्च्यूंनर कार नीरज वैद्य की है। आरोपी इंडिया गेट घूमने आए थे। इनमें से एक आरोपी ने शराब पी रखी थी। सभी के खिलाफ 65 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इंडिया गेट, राजपथ व विजय चौक आदि जगह हाई सिक्योरिटी जोन में हैं।