{"_id":"5b5a02614f1c1b6e118b5c77","slug":"15326255008-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर युवती की हत्या,आरोपी युवक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर युवती की हत्या,आरोपी युवक फरार
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली मारकर युवती की हत्या, संदिग्ध आरोपी फरार
- गोली मारने के बाद आरोपी दो महिलाओं के साथ युवती को स्वामी दयानंद अस्पताल में छोड़कर हुआ गायब
- अस्पताल में कुछ ही देर में युवती ने तोड़ा दम, पेट में लगी थी गोली, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में एक युवती की संदिग्ध हालात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव की शिनाख्त निष्ठी (23) के रूप में हुई है। निष्ठी को पेट में गोली लगी थी। उसे कुछ लोग बुधवार दोपहर स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराकर गायब हो गए थे। पुलिस को पता चला कि सुनील उर्फ सन्नी नामक युवक ने युवती को गोली मारी है। पुलिस ऊषा व एक अन्य महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी निष्ठी अपनी दोस्त के साथ दिलशाद गार्डन में रहती थी। बुधवार दोपहर के समय कुछ लोग उसे स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराने लाए थे। निष्ठी के पेट में गोली लगी थी। उसके पास से जीवन ज्योति अस्पताल की पर्ची मिली। उसके आधार पर उसकी पहचान निष्ठी के रूप में हुई। लेकिन निष्ठी को कौन अस्पताल में लेकर आया इसकी जानकारी पुलिस को नहंी हो पाई है। पुलिस ने निजी अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि दिलशाद गार्डन पॉकेट बी में रहने वाली ऊषा शर्मा और सन्नी नामक युवक उसे लेकर आए थे। पुलिस ऊषा तक पहुंची तो उसने बताया कि सन्नी ने निष्ठी को गोली मारी। वह पहले उसे निजी अस्पताल ले गया था, जहां गोली लगने का पता चलने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद सन्नी निष्ठी को लेकर स्वामी दयानंद अस्पताल आया और उसे इमरजेंसी में भर्ती कराकर भाग गया। ऊषा घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। निष्ठी उसके पास कभी कभार काम के लिए आ जाती थी। पुलिस निष्ठी के परिजनों का पता लगाकर उनको सूचना देने का प्रयास कर रही है। इधर छानबीन के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी सन्नी नशे की हालत में निष्ठी को गोली मारी थी।