फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कश्मीरी गेट से लापता कैब चालक की हत्या

कश्मीरी गेट से लापता कैब चालक की हत्या

Thu, 26 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कश्मीरी गेट से लापता कैब चालक की हत्या
गुरुग्राम के ध्यानार्थ
विज्ञापन


लापता कैब चालक की हत्या
कश्मीरी गेट बस अड्डे से मुरथल के लिए बुक की गई थी गाड़ी

हैदरपुर प्लांट के पास मिला शव, पुलिस को लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की आशंका
पुलिस कैब बुक करने वाले शख्स को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
परिजनों का आरोप, समुदाय विशेष का होने की वजह से हत्या की गई

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कश्मीरी गेट बस अड्डे से मुरथल के लिए बुक ओला कैब के चालक की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को चालक का शव हैदरपुर प्लांट के पास से बरामद हुआ। रविवार से चालक लापता था। उसकी पहचान सलीमुद्दीन के रूप में हुई है। बवाना थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की आशंका है। हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया है कि समुदाय विशेष का होने की वजह से उसकी हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस कैब बुक करने वाले शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सलीमुद्दीन गुरुग्राम के सोहना का रहने वाला था। परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। वह मेवात के नूंह निवासी हामिद की कार को दो माह से चला रहा था। कार ओला से अटैच थी। 22 जुलाई की रात करीब सवा दस बजे कश्मीरी गेट बस अड्डे से कैब मुरथल के लिए बुक की गई थी। रात बारह बजे से चालक की लोकेशन और नंबर बंद हो गया। अगले दिन सुबह आठ बजे बवाना थाने से कार मालिक के पास फोन आया और बताया गया कि उसकी कार टोल टैक्स नंबर-एक के पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली है। कार की तलाशी के दौरान उसमें एक धारदार हथियार मिला। साथ ही चालक की टोपी, आधार कार्ड, दाढ़ी के बाल और कार के बाहर खून लगा हुआ मिला।
विज्ञापन

हामिद की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, जिसके फोन से कैब को बुक किया गया था। कैब बुक करने वाला भी कैब चालक निकला। उसने पुलिस को बताया कि पालम के रहने वाले छह युवकों ने यह कहकर उससे कैब बुक करवाई थी कि उन्हें मोबाइल ऐप चलाने नहीं आता है। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि बृहस्पतिवार को किसी राहगीर ने हैदरपुर प्लांट के पास शव पड़े होने की जानकारी दी। शव की पहचान सलीमुद्दीन के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed