फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बहन की ननद से छेड़छाड़, चार पर केस दर्ज

बहन की ननद से छेड़छाड़, चार पर केस दर्ज

Thu, 26 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बहन की ननद से छेड़छाड़, चार पर केस दर्ज
तीन खबरें हैं
विज्ञापन


युवती से छेड़छाड़, चार पर केस
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बहन से मिलने आए युवक व उसके साथियों पर ननद से छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के मुताबिक, 10 जुलाई को उनकी पत्नी का भाई मुशर्रफ, साथी इशरत, गुलफाम व फरमान समसपुर, अलीगढ़ से उनके घर आए थे। काम की वजह से वह पत्नी संग बाजार चले गये। बहन घर में अकेली थी। आरोपी ने बहन से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिये। उसी वक्त पीड़ित युवती की मां पहुंच। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। बुधवार को मामला दर्ज करवाया गया। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो


रंजिश में तीन लोगों से मारपीट, केस दर्ज
दनकौर। चंद्रावल गांव में रंजिश में पिता-पुत्र व चाचा से मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुशांत ने बताया कि पड़ोसी लीलू व रिक्की उनसे रंजिश रखते हैं। बृहस्पतिवार को आरोपी पिता हेतराम को गाली देने लगे। विरोध करने पर सुशांत, पिता हेतराम व चाचा नेपाल की पिटाई कर दी। प्रभारी फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन


बाजार गई महिला लापता
दनकौर। ऊंची दनकौर निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि बीते रविवार उनकी पत्नी उमेश शर्मा (50) जरूरी सामान लेने बाजार गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर तलाश की। कहीं सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed