{"_id":"5b59fe964f1c1bb8538b5657","slug":"15326245304-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राया में मिला युवती का शव, प्रियंका का होने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राया में मिला युवती का शव, प्रियंका का होने की आशंका
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के ध्यानार्थ
-
राया में मिला युवती का शव
- ओमीक्रान-2 का तिहरा हत्याकांड, बेटी की पहचान के लिए पिता मथुरा के लिए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ओमीक्रान-2 में तिहरे हत्याकांड के बाद नहर में फेंका गया युवती प्रियंका का शव राया (मथुरा) में मिलने की सूचना मिली है। हालांकि अभी शव की पहचान नहीं हुई। शिनाख्त के लिए युवती के पिता प्रमोद यादव राया के लिए रवाना हो गए हैं।
बता दें कि दादरी थाना क्षेत्र के ओमीक्रान-2 में 19 जुलाई की रात महिला मंजू यादव, उसके बेटे कृष्णकांत और बेटी प्रियंका की पांच आरोपियों ने हत्या कर दी थी। पुलिस तिहरे हत्याकांड में कृष्णकांत के पड़ोसी और दोस्त मनीष को उसके चार अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने दावा किया था कि मनीष को शक था कि कृष्णकांत उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। इसके चलते उसने कृष्णकांत, उसकी मां और बहन की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने कृष्णकांत और उसकी बहन के शव को खेरली नहर में फेंक दिया था।
कृष्णकांत का शव ककोड़ (बुलंदशहर) से बरामद किया गया था और पुलिस पर प्रियंका का शव बहाने का आरोप लगा था। दादरी सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि सूचना मिली है कि मथुरा के राया में एक युवती का शव मिला है। युवती के कपड़े प्रियंका से मेल खाते हैं। इसके चलते प्रियंका के पिता प्रमोद यादव को सूचना दी गई है।