फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.25 करोड़ के मोबाइल बरामद, तीन गिरफ्तार

1.25 करोड़ के मोबाइल बरामद, तीन गिरफ्तार

Thu, 26 Jul 2018 08:44 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
1.25 करोड़ के मोबाइल बरामद, तीन गिरफ्तार
करनाल, अलीगढ़ के लिए
विज्ञापन

-----------
हेडिंग: 1.25 करोड़ के मोबाइल बरामद, तीन गिरफ्तार
कैंटर चालक ने साथियों संग रची थी मोबाइल लूट की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र से 5.27 करोड़ के मोबाइल उड़ा ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात की साजिश कैंटर चालक ने साथियों संग रची थी। पुलिस चालक और उसके एक अन्य साथी की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में वीवो मोबाइल कंपनी का स्टोरेज यार्ड है। 14 जुलाई को कंपनी के यार्ड से मोबाइल से भरे दो कैंटर फेस-2 स्थित एक कूरियर कंपनी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन 5.27 करोड़ के मोबाइल से लदे एक कैंटर को करनाल निवासी उसका चालक साथियों संग लूट की साजिश रचकर ले गया था। पुलिस मामले में अमानत में खयानत का केस दर्ज कर जांच कर रही थी। ईकोटेक-1 प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 21 जुलाई को मामले में मुकेश अग्रवाल व राकेश कुमार निवासी लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार करके 16 लाख रुपये के 146 मोबाइल बरामद किए गए थे। अब बुधवार देर रात को एक्सयूवी कार में 1252 मोबाइल भरकर कहीं बेचने जा रहे तीन अन्य आरोपी अलीगढ़ स्थित अतरौली के लोहागढ़ निवासी अभिषेक गिरि व चेतन कुमार और अलीगढ़ के कुकराली निवासी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। इन मोबाइल की कीमत 1.25 करोड़ रुपये है। अभी चालक अशोक व उसका साथी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed