{"_id":"5b5228564f1c1b6f668b4964","slug":"153211093010-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतपुर की घटना :
मामूली बात पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या
- युवक को करीब दस बार चाकू मारा गया
- घटना के विरोध में परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
- पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जैतपुर थाना इलाके में मामूली सी बात पर युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसे करीब 10 बार चाकू मारा गया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने युवक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। जैतपुर थाना पुलिस ने हत्यारोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिस्वाल के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि जलेबी चौक पर एक युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। पीसीआर वैन ने युवक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जेजे कॉलोनी, जैतपुर निवासी जगदीश उर्फ जाग्गू (35) के रूप में हुई।
पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोप में शुक्रवार शाम दक्षिणपुरी निवासी आमिर (24) और जाकिर (19) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह जैतपुर इलाके में राखी नामक युवती से मिलने आए थे। राखी आमिर की मुंहबोली बहन है। बहन के घर खाना खाकर जब वह वापस दक्षिणपुरी जा रहे थे तो इनका जगदीश से झगड़ा हो गया। जगदीश ने शराब पी रखी थी। उसने आरोपियों को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। दोनों आरोपी भी शराब के नशे में धुत थे, इसलिए उन्होंने आवेश में आकर जगदीश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।