{"_id":"5b50ca9e4f1c1b3b748b5cc2","slug":"153202140217-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स के लिए वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग्स के लिए वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स के लिए वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। रणहौला थाना पुलिस ने ड्रग एडिक्ट दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से छह बाइक और दो कारें बरामद की गई हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से सात वाहन चोरी के मामले सुलझाने का दावा किया है। जांच में पता चला कि आरोपी ड्रग की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। वाहनों की चोरी करने के बाद उसे कबाड़ी को बेच देते थे।
जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान विकास नगर निवासी महेंद्र सिंह यादव और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। 19 जुलाई को हवलदार रवींद्र को सूचना मिली कि दो वाहन चोर चोरी की बाइक बेचने के लिए जयविहार आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो