फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बुराड़ी में गला रेतकर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

बुराड़ी में गला रेतकर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

Thu, 19 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बुराड़ी में गला रेतकर 17 वर्षीय किशोर की हत्या
गला रेतकर किशोर की हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। बुराड़ी इलाके में एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद आदिल (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सब्जीमंडी मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

बुराड़ी थाना पुलिस के मुताबिक, प्रधान एंक्लेव, बुराड़ी में रहने वाले आदिल के पिता मोहम्मद नीलू ने बताया कि मंगलवार को आदिल अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। इस बीच बुधवार सुबह उसका शव बुराड़ी के खेत से बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि एक पड़ोसी लड़के से आदिल का झगड़ा हुआ था। पुलिस उस लड़के और आदिल के बाकी दोस्तों की तलाश कर उनसे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed