{"_id":"5b50b3324f1c1b4e748b5dee","slug":"1532015407315-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर,15 माह की बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर,15 माह की बच्ची की मौत
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर,15 माह की बच्ची की मौत
- सोनिया विहार तीसरा पुश्ता पर हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । सोनिया विहार इलाके में बुधवार शाम बेलगाम कार चालक ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 15 माह की मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त अनन्या गुप्ता (15 माह) के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी की पहचान सोनिया विहार निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद अनन्या का शव परिजनों को सौंप दिया है। सोनिया विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मासूम अनन्या परिवार के साथ गली नंबर-10, तीसरा पुश्ता, सोनिया विहार में रहती थी। इसके परिवार में पिता सुशील कुमार, मां सिमरन और चार साल की बड़ी बहन पूर्णिमा है। सुशील कुमार का ट्रांसपोर्ट का काम है। बुधवार शाम को अनन्या की मां उसे साथ लेकर बाजार गई थी। वहां बेलगाम कार ने सिमरन व अनन्या को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार का एक पहिया अनन्या पर चढ़ गया। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में सिमरन भी मामूली रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।