फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सिपाही ने नाले में छलांग लगाकर बदमाश को दबोचा

सिपाही ने नाले में छलांग लगाकर बदमाश को दबोचा

Thu, 19 Jul 2018 09:20 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
सिपाही ने नाले में छलांग लगाकर बदमाश को दबोचा
सिपाही ने नाले में छलांग लगा बदमाश को दबोचा
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्वरूप नगर में लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ने के लिए दो सिपाहियों पवन और रतन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक बदमाश ने खुद को सिपाहियों से छुड़ाकर नाले में छलांग लगा दी। उसे उम्मीद थी कि वह बच जाएगा, लेकिन सिपाही रतन भी नाले में कूद गया। दोनों के बीच गुत्थम-गुत्थी हुई और सिपाही ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान भलस्वा डेयरी निवासी साजिद (25) के रूप में हुई है। दूसरा बदमाश फरार हो गया।

सिपाहियों की इस बहादुरी की तारीफ करते हुए जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने दोनों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। स्वरूप नगर इलाके में सिपाही पवन और रतन गश्त कर रहे थे। इसी दौरान लिबासपुर के पास शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर सिपाही उस जगह पर पहुंचे। पता चला कि बाइक सवार दो बदमाश एक ट्रक चालक को लूटकर भागे हैं। दोनों सिपाहियों ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया। ब्यूरो
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed