{"_id":"5b50b23d4f1c1b3f748b5c9c","slug":"153201516115-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध शाखा ने महिला समेत तीन झपटमारों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध शाखा ने महिला समेत तीन झपटमारों को दबोचा
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट- पलवल, हरियाणा के लिए उपयोगी।
अपराध शाखा ने महिला समेत तीन झपटमारों को दबोचा
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने धार्मिक स्थलों पर लग्जरी कार से झपटमारी करने जाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन झपटमारों को दबोचा है। आरोपी भीड़भाड़ वाली जगह पर घुसकर सोने आदि की चेन को काट लेते थे। संदेह से बचने के लिए गिरोह में महिला को शामिल करते थे। गिरोह दिल्ली, हरियाणा, यूपी व राजस्थान में सक्रिय था। आरोपियों से तीन सोने की चेन भी बरामद की गई हैं।
अपराध शाखा के डीसीपी डॉ. जी रामगोपाल नायक के अनुसार एसआई रजनीश कुमार को 18 जुलाई को सूचना मिली थी कि महिला समेत तीन झपटमार गिरोह झड़ौदा कलां गांव, दिल्ली में आने वाला है। सूचना के बाद एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर अरुण कुमार चौहान की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घेराबंदी कर पलवल, हरियाणा निवासी राजू (45), महिला रेनू (36, बदला हुआ नाम) और राहुल (26) को पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी धार्मिक स्थलों पर झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे। मूलरूप से पिंगोरे, हसनपुर, पलवल हरियाणा निवासी राजू सबसे पहले झपटमारी की वारदात को पत्नी को साथ लेकर किया था। ये सुबह ढाई व तीन बजे परंपरागत ड्रेस पहनकर जायलो कार से पलवल से धार्मिक स्थल पर पहुंच जाते थे। इसके बाद मौका पाकर वारदात करते थे।