फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवक को कार ने कुचला, तीन सौ मीटर तक घसीटती ले गयी

युवक को कार ने कुचला, तीन सौ मीटर तक घसीटती ले गयी

Sat, 14 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
युवक को कार ने कुचला, तीन सौ मीटर तक घसीटती ले गयी
संशोधित
विज्ञापन


यूपी के फतेहपुर के ध्यानार्थ

कार ने युवक को कुचला, 300 मीटर तक घसीटा
वीडियो बनाते रहे लोग, अस्पताल में दम तोड़ा

वीडियो वायरल होने पर परिजनों को घटना का पता चला
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फिरोजशाह रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे के दौरान युवक कार में फंस गया। चालक उसे 300 मीटर तक घसीटता चला गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से कार को रोका और आरोपी चालक की कार से ही घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के समय आसपास मौजूद लोग युवक की मदद करने की बजाय वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद ही परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान करावल नगर निवासी भवानी सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना 11 जुलाई की है। मरने वाले की पहचान आकाश (19) के रूप में हुई है। मूलत: यूपी के फतेहपुर निवासी आकाश अपने परिजनों के साथ टेलीग्राफ लेन स्थित संसद आवास के सर्वेंट क्वॉर्टर में रहता था। परिवार में पिता राजेंद्र पाल, मां कमला और बड़ा भाई अंकुर है। आकाश सीपीडब्ल्यू कार्यालय में काम करता था। हादसे के समय आकाश दुकान से सामान लेने जा रहा था। लौटने के दौरान सड़क पार करने के दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए ले गई। पुलिस ने कार को रोककर उसे नीचे से निकाला।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ उसकी मदद करने की बजाय वीडियो बनाने लगी। रात में घर नहीं आने पर परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे। अगले दिन वीडियो के वायरल होने पर उन्हें बेटे के साथ हादसा होने की जानकारी मिली। उन लोगों ने पुलिस से संपर्क किया, तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। उन लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समय पर अस्पताल पहुंचाते तो बच जाती जान : संजय सिंह
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सड़क हादसे में हुई आकाश की मौत पर दिल्ली पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि वीडियो देखने से पुलिस की लापरवाही साफ झलक रही है। घायल आकाश सड़क पर कराह रहा था, वहीं कुछ दूरी पर पुलिस का बैरिकेड भी था। अगर युवक को अस्पताल जल्द से जल्द पहुंचा दिया जाता, तो मौत नहीं होती। ट्वीट में संजय सिंह ने कहा कि दुर्घटना रात 9:15 बजे हुई और उसे 9:40 बजे अस्पताल पहुंचाया गया।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed