{"_id":"5b4a27df4f1c1b41748b4a46","slug":"153158652418-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए पैसे देने से माना करने पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के लिए पैसे देने से माना करने पर जानलेवा हमला
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
शराब के लिए पैसे न देने पर किया जानलेवा हमला
जेवर। जेवर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बांगर गांव में एक युवक को शराब पी रहे लोगों को पैसे न देना महंगा पड़ गया। तीनों आरोपियों ने हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रामपुर बांगर निवासी ज्ञानी का आरोप है कि 5 जुलाई की रात करीब 10 बजे लेखराज, संदीप व हरिपाल उसके घर के पास नीम के पेड़ के नीचे शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उसके छोटे भाई विनोद को कॉल कर नीम के पेड़ के नीचे बुलाया और शराब के लिए 500 रुपये देने को कहा। विनोद के मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। विनोद के शोर मचाने पर ज्ञानी मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने ज्ञानी पर भी लाठी सरिया व फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। ज्ञानी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो