फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कोतवाली गेट पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हिरासत में लिया

कोतवाली गेट पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हिरासत में लिया

Thu, 16 May 2019 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली गेट पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हिरासत में लिया
कोतवाली गेट पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हिरासत में लिया
विज्ञापन

दादरी। क्षेत्र के गांव भोगपुर में करीब एक माह पहले सैलून की दुकान करने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे नाराज मृतक के भाई ने कोतवाली गेट पर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों और भीम आर्मी के साथ कोतवाली के सामने जीटी रोड पर जाम लगा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। 10 दिनों में हत्यारों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर करीब करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगपुर में निवासी देवेंद्र गौतम सैलून की दुकान करता था। बीती 10 अप्रैल की शाम गांव के ही यतीश, सुशील, संजय शर्मा, शरद शर्मा और संजय कुमार शर्मा देवेंद्र को जबरन दुकान से उठा ले गए और जंगल में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर फरार हो गए। मामले में कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन पुलिस अब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत भी क्षेत्राधिकारी दादरी से की गई थी। पुलिस की शिथिल कार्यशैली से नाराज परिजन, ग्रामीण व भीम आर्मी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली के सामने जीटी रोड पर जाम लगाकर बैठ गए। इस दौरान मृतक के भाई राजेश गौतम ने अचानक अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नाराज ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एक नहीं सुनी। स्थिति को संभालने के लिए बादलपुर, जारचा, दादरी , सूरजपुर आदि थानों का पुलिस बल भी पहुंच गया। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस अधीक्षक क्राइम व क्षेत्राधिकारी दादरी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। उन्होंने 10 दिन में हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

-----------
एक अन्य मामले के भी खुलासे की मांग
बीती 26 अप्रैल को जारचा रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास नाले में मृत मिले दो युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों के साथ जीटी रोड पर जाम लगाकर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। परिजनों का कहना था कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इस पर उन्हें भी 10 दिन में मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
जाम में फंसी एंबुलेंस, राहगीरों को हुई परेशानी
कोतवाली के सामने जीटी रोड पर आक्रोशित परिजनों द्वारा लगाए गए जाम में शिवनाडर विवि जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। हालांकि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। लेकिन इस दौरान जीटी रोड से गुजर रहे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने धूममानिकपुर और आरबी नार्थलैंड कॉलेज के पास स्थित बाईपास से वाहनों को डायवर्ट कर दिया।

--------------
घटना की जानकारी होने पर इस पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया था। परिजनों को समझा दिया गया है। 10 दिन में दोनों मामलों में कार्रवाई कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद खुलासा कर दिया जाएगा।
- अवनीश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed