{"_id":"593701ba4f1c1b6d3a8b4606","slug":"149677716111-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप मामले की जांच में बरती थी लापरवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप मामले की जांच में बरती थी लापरवाही
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैंगरेप मामले की जांच में
बरती गई थी लापरवाही
आईएमटी मानेसर में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने जांच अधिकारी एसआई सुमन बाला को मंगलवार की शाम निलंबित कर दिया। एसीपी मानेसर की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि इस अधिकारी की ओर से जांच में देरी की गई और समय पर सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने के साथ तीन संदिग्ध का स्केच जारी किया है। पूरे प्रकरण में पुलिस का लापरवाही भरा रवैया सामने आया है।
29 मई की रात को घर से निकली महिला के साथ हुए गैंगरेप का मामला अब पुलिस के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गया है। महिला के साथ हुई वारदात के बाद पुलिस की ओर से जांच में हुई देरी चौंकाने वालाी है। पुलिस आयुक्त की ओर से जांच के आदेश के बाद एसीपी मानेसर धर्मबीर की रिपोर्ट पर जांच कर रही महिला एसआई सुमन बाला को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी में डीसीपी क्राइम व क्राइम ब्रांच की प्रमुख टीम को लगाया गया है। डीसीपी क्राइम की ओर से महिला से बातचीत के बाद तीन संदिग्ध लोगों का स्केच जारी किया गया है। इसके साथ क्राइम ब्रांच की टीम आस-पास के गांव के सभी टाटा मैजिक वाहनों की डिटेल निकलवा रही है। इनके मालिकों और संदिग्ध लोगों की लोकेशन जांची जाएगी। मोबाइल रिकार्ड भी निकाले जाएंगे। डीसीपी साउथ अशोक बख्शी का कहना है कि स्केच से आरोपियों तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। उसका मिलान वाहन मालिक व चालकों से किया जाएगा। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बांसकुसला गांव में एक महिला का पति से विवाद हो गया था। जिसके बाद पति घर से चला गया। बाद में महिला अपनी नौ माह की बच्ची लेकर मायके के लिए घर से निकल गई। इस दौरान पहले उसने एक कैंटर में लिफ्ट ली। बाद में वह टाटा मैजिक में बैठ गई। इसमें सवार तीन लोगों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने बिठाया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला की बच्ची को बंधक बना कर गैंगरेप की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार बच्ची के हाथ से गिरने पर चोट लग जाने से मौत हुई।
बयान...
गैंगरेप की जांच में लापरवाही पर महिला जांच अधिकारी को निंलबित कर दिया गया है। तीन संदिग्ध का स्केच जारी किया गया है। एसआईटी की ओर से जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
संदीप खिरवार पुलिस आयुक्त गुरुग्राम