{"_id":"5c1fd91dbdec22570b2fd06d","slug":"141545591069-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी पीड़ित से इलाज के नाम पर हड़पे 6 लाख, पुलिस कर रही है जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआईवी पीड़ित से इलाज के नाम पर हड़पे 6 लाख, पुलिस कर रही है जांच
Mon, 24 Dec 2018 12:21 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ नोएडा

Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अखबार में छपे विज्ञापन पर भरोसा करके एचआईवी पीड़ित ने इलाज के लिए संपर्क किया। इस पर तथाकथित डॉक्टर ने 6 माह की दवा के नाम पर 6 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुलंदशहर निवासी एक पार्टी का पदाधिकारी कुछ दिन पहले घूमने के लिए विदेश गया था। वहां से वापस लौटा तो बीमार रहने लगा। उसने जांच कराई तो पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव हो गया है। इसके बाद वह घर-परिवार को छोड़कर नोएडा के एक सेक्टर में आकर रहने लगा। यहां पर वह दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करा रहा है।
इसी बीच एक साप्ताहिक अखबार में एड्स को जड़ से खत्म करने का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। जिसे पढ़कर उसने संबंधित नंबर पर संपर्क किया। तथाकथित डॉक्टर ने उसे ठीक करने का दावा करते हुए 2 लाख रुपये लेकर दो माह की दवा भेज दी। इसके बाद जांच कराई तो बीमारी दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
इस पर फिर बात की तो तथाकथित डॉक्टर ने 4 माह और दवा खाने की सलाह दी। पीड़ित से डॉक्टर ने चार लाख रुपये और हड़प लिए, लेकिन फिर भी उसेे लाभ नहीं हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत फेज-थ्री कोतवाली में की थी और अब वहां से जांच साइबर सेल के लिए भेज दी गई है।