{"_id":"5b9eb4fa867a557ff83022ff","slug":"141537127674-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में सिपाही ने वकील को जड़ा थप्पड़, सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी में सिपाही ने वकील को जड़ा थप्पड़, सिपाही निलंबित
Updated Mon, 17 Sep 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
Noida Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी चौखंडी पुलिस चौकी में रविवार दोपहर बाद एक सिपाही ने सूरजपुर कोर्ट में वकील को थप्पड़ जड़ दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
गढ़ी चौखंडी निवासी वकील महेंद्र यादव और सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी बिल्डर के बीच विवाद चल रहा है। दोपहर में वकील इस सोसायटी को अवैध बताकर लोगों के बीच पर्ची बांट रहे थे। सोसायटी के लोगों ने पुलिस को इसकी शिकयत कर दी। पुलिसकर्मी वकील को पुलिस चौकी ले आए।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां सिपाही विरेंद्र सिंह ने बहस के दौरान वकील को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान वहां खड़े वकील के छोटे भाई ने घटना की वीडियो बना ली। वकील ने ट्विटर पर वीडियो को अपलोड करते हुए मामले की शिकायत यूपी पुलिस, डीजीपी, आईजी मेरठ और एसएसपी नोएडा से की। इसके बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। पीड़ित ने सिपाही के खिलाफ कोतवाली फेज 3 में मारपीट की एफआईआर कराने की बात कही है।
विज्ञापन
सिपाही विरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव सिंह को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी