फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2# लूट, डकैती, पुलिस पर फाईरिंग का आरोपी इकराम खुलेआम हथियार लेकर गांव में साथियों के साथ घूम रहा है

2# लूट, डकैती, पुलिस पर फाईरिंग का आरोपी इकराम खुलेआम हथियार लेकर गांव में साथियों के साथ घूम रहा है

Tue, 29 May 2018 04:23 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
2# लूट, डकैती, पुलिस पर फाईरिंग का आरोपी इकराम खुलेआम हथियार लेकर गांव में साथियों के साथ घूम रहा है
लूटपाट, पुलिस टीम पर हमले
विज्ञापन

का आरोपी गांव में खुला घूम रहा
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना।
गोकशी, लूटपाट, पुलिस टीम पर हमला करने व शिक्षक को जान से मारने की धमकी देने के मामलों में मुख्य आरोपी इकराम गांव में हथियारों के साथ खुलेआम घूम रहा है। शिक्षक और उसके परिवार को आरोपी फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज तो कर लिया, लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मुख्यमंत्री और पुलिस के आला अधिकारियों से लिखित मांग की है।
गांव बीसरू निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जकरिया ने बताया कि इकराम के खिलाफ पुलिस पर हमला करने, गोकशी, लूटपाट आदि कई मामले दर्ज हैं। दस मई को इकराम उसके घर में लूटपाट के इरादे से घुसा था। उसके परिवार ने उसे पकड़ पुलिस को सूचना दी थी। बिछौर थाना व सीआई पुन्हाना पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले लाने लगी तो बीसरू निवासी खुर्शीद, सक्की, फरीद, अरशद, मुस्ताक व रूपडाका निवासी मुस्ताक सहित 11-12 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और इकराम को छुड़ा ले गए। इकराम व उसके साथियों ने करीब 6 माह पहले भी बिसरू गांव में ही पुलिस टीम पर हमला किया था। अदालत ने उसे पीओ घोषित किया हुआ है। जकरिया का कहना है कि इकराम उसे कई फोन कर जान से मारने की धमकी दे चुका है। वह गांव के आसपास घूमता रहता है।
विज्ञापन

--
आरोपी इकराम और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए गांव में कई बार छापा मारा गया है। आरोपी गांव में कभी-कभी आता है। दो दिन पहले भी उसे गिरफ्तार करने के लिए बीसरू में छापामारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कुमार, डीएसपी पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed