फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बाइक बोट कंपनी के कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जलकर राख

बाइक बोट कंपनी के कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जलकर राख

Sat, 27 Apr 2019 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
बाइक बोट कंपनी के कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जलकर राख
बाइक बोट कंपनी के कार्यालय में लगी आग, कागजात जलकर राख
विज्ञापन

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के चीती गांव स्थित बाइक बोट कंपनी के कार्यालय में शनिवार को आग लग गई। कार्यालय में रखे कंपनी के कागजात जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, कंपनी मालिक ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
कंपनी मालिक संजय भाटी का गांव में ही पैतृक मकान है। गांव में संजय ने गर्वित प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बाइक बोट कंपनी का कार्यालय बना रखा है। जिसमें सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गई। कार्यालय से लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, कंपनी मालिक संजय मौके पर नहीं पहुंचेे। ग्रामीणों ने बताया कि कार्यालय में रखे आवश्यक कागजात जलकर राख हो गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दी कि कार्यालय हाल ही में कोट पुल से गांव में शिफ्ट हुआ है। मंडी श्याम नगर चौकी पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खुद आग लगाने की चर्चा
ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार को कार्यालय पर किसी विभाग के अधिकारी छापामारी करने आए थे। अधिकारियों ने कंपनी मालिक से जरूरी कागजातों की मांग की तो वह नहीं दिखा पाए। इस पर अधिकारियों ने जांच करने को कहा था। चर्चा है कि जांच से बचने के लिए कार्यालय में आग लगा दी गई है। हालांकि कंपनी मालिक से इस संबध में संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 मई को होनी है बैठक
एक ग्रामीण ने बताया कि उसने आसपास के गांवों में रहने वाले 150 लोगों की सूची बनाई है। जिन्होंने कंपनी में लगभग 15 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। कंपनी प्रबंधन ने इन निवेशकों से बैठक के लिए एक मई की तिथि तय की है, जिसमें धनराशि को लेकर फैसला होना है। ग्रामीणों का कहना है कि बैठक में नतीजा नहीं निकला तो कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed