फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटर से भिड़ी स्विफ्ट, कैंसर पीड़ित महिला की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटर से भिड़ी स्विफ्ट, कैंसर पीड़ित महिला की मौत

Wed, 24 Apr 2019 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटर से भिड़ी स्विफ्ट, कैंसर पीड़ित महिला की मौत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटर से भिड़ी कार, कैंसर पीड़िता की मौत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अलीगढ़ से कैंसर पीड़ित महिला का इलाज कराने दिल्ली जा रहे परिवार के पांच लोग बुधवार दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार कैंटर से जा टकराई। हादसे में कैंसर पीड़ित महिला की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
खैर अलीगढ़ निवासी सुखपाल पारिवारिक सदस्य कैंसर पीड़ित लज्जावती का इलाज कराने कार से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ परिवार की ही महिलाएं सुंदरी और काजोल भी थीं। यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट के समीप साइड लेते समय कार कैंटर से टकरा गई। हादसे में लज्जावती की मौत हो गई। जबकि सुखपाल, अर्जुन, सुंदरी और काजोल गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

---
ग्रेटर नोएडा के परिवार ने की घायलों की मदद
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुए अलीगढ़ के लोगों की मदद के लिए ग्रेटर नोएडा का एक परिवार आगे आया। परिवार ने अपनी कार से घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जबकि तमाम लोग वीडियो बनाने में व्यस्त थे। किसी ने घायलों की मदद नहीं की। एटीएस सोसायटी में रहने वाले मोहित, कोमल ने बताया कि वह मथुरा से लौट रहे थे। सड़क पर हादसा देखकर रुके और अपनी गाड़ी से घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed