{"_id":"5cb4c9acbdec2214593aa723","slug":"131555351980-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
पुन्हाना। पुन्हाना उपमंडल के एक गांव से नाबालिग का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने में आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
जांच अधिकारी पुष्पा के अनुसार, पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री 10 अप्रैल की रात घर में सोई हुई थी। इस दौरान गांव के ही दो युवक घर में घुस आए और बेटी को जबरदस्ती उठाकर गांव के खेतों में ले गए। जहां पर दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी अन्य दो लोगों की मदद से पुत्री को दूसरे स्थान पर ले गए। जहां उसको तीन-चार दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे गांव में छोड़कर फरार हो गए।
जांच अधिकारी पुष्पा के मुताबिक, पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो लोगों को नामजद कर चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।