{"_id":"5c81610ebdec2275a469f2e0","slug":"131551982862-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिपोल से टकराया कैंटर, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूनिपोल से टकराया कैंटर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिपोल से टकराया कैंटर, चालक की मौत
- यमुना एक्सप्रेसवे पर खेड़ा अंडरपास के पास हुआ हादसा, परिचालक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कैंटर यूनीपोल से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और परिचालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि परिचालक की हालत गंभीर बनी है।
जिला हाथरस के गांव रामसिला निवासी बलजीत पुत्र प्रेमसिंह कैंटर चलाता था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वह जेवर से दिल्ली जा रहा था। खेड़ा अंडरपास के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कैंटर यूनीपोल से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक बलजीत व परिचालक सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व हाईवे के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बलजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
डंडे से हमला कर बालिका का हाथ तोड़ा
रबूपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो महिलाओं ने घर के बाहर खेल रही बालिका की डंडे से पिटाई कर दी। घटना में बालिका का हाथ टूट गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव कानपुर निवासी कुलदीप ने बताया कि 26 फरवरी को उनकी नौ वर्षीय बेटी अंशिका पर हमला किया गया था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ब्यूरो