{"_id":"5c816108bdec22145054465d","slug":"131551982856-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फांसी लगाकर दुकानदार ने दी जान
नोएडा। सेक्टर-9 झुग्गी निवासी फेरी लगाने वाले दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पश्चिम बंगाल निवासी मानिक (30) पत्नी और दो बच्चों के साथ झुग्गी में रहते थे। वह फेरी लगाकर खाने का सामान बेचते थे। पत्नी कोठी में काम करती थी। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी काम पर चली गई। दोनों बच्चे और मानिक घर पर ही थे। दोपहर में मानिक ने दोनों बच्चों को बाहर भेज दिया और दीवार पर लगी मोटी कील से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब दोनों बच्चे आए तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो बच्चे रोने लगे। पड़ोसियों ने खिड़की से देखा कि मानिक कील से लटके हुए हैं। ब्यूरो