फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छात्र को बेरहमी से पीटा, पुलिस को दी शिकायत

छात्र को बेरहमी से पीटा, पुलिस को दी शिकायत

Fri, 08 Feb 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
छात्र को बेरहमी से पीटा, पुलिस को दी शिकायत
छात्र को बेरहमी से पीटा, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
तावडू। उपमंडल के गांव डिढारा स्थित निजी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा
आठवीं कक्षा के एक छात्र की बेहरमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित छात्र के पिता ने छात्र की मेडिकल जांच कराकर खोरी पुलिस चौकी में आरोपी
शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला दर्ज नहीं हो पाया है। सत्तार निवासी गांव कांगरका थाना तावडू ने पुलिस को दी गई शिकायत
में बताया कि उसका पुत्र मुकीम (13) गांव डिढारा स्थित सर्वोदय निजी
स्कूल में आठवी कक्षा का छात्र है। आरोप है कि स्कूल के
शिक्षक खालिद कई बार उसके बेटे की पिटाई कर चुके हैं। आरोपी शिक्षक
के रवैय को लेकर स्कूल के मुख्य अध्यापक को कई बार शिकायत की गई, लेकिन
शिक्षक के रवैये में कोई सुधार नहीं आया। सत्तार का आरोप है
कि शुक्रवार को आरोपी शिक्षक उसके बेटे को मैदान में ले गया और वहां उसकी बेरहमी से
पिटाई की। छात्र को काफी चोेट आई। बेटे ने घर पहुंचने पर परिजनों को इसके बारे में बताया।
खोरी चौकी प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि छात्र की पिटाई मामले में
शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी शिक्षक को जांच के लिए शनिवार को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed