{"_id":"5bedd0a6bdec2269796aa644","slug":"131542312102-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़----------","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़----------
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली
नोएडा। सेक्टर-32 में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान रवि बंगाली के रूप में हुई है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी के पास से स्कूटी व तमंचे बरामद किए हैं। उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि रवि बंगाली पर लूट के कई मामले दर्ज हैं। एसएचओ ने बताया कि शनिवार देर शाम को रवि सेक्टर-32 के पास किसी का मोबाइल छीनकर भाग रहा था। उसी वक्त पुलिस वहां चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने रवि को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें रवि के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है।