{"_id":"5cd1845fbdec22078d32e84e","slug":"121557234783-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सोने की हंसली छीनने का एक आरोपी धरा, दो अन्य फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला से सोने की हंसली छीनने का एक आरोपी धरा, दो अन्य फरार
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
महिला से सोने की हंसली छीनने का एक आरोपी धरा, दो अन्य फरार
विज्ञापन
नगीना। अंधेरे का फायदा उठाकर क्षेत्र के गांव भादस की रहने वाली महिला से सोने की हंसली छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को फिरोजपुर झिरका की अदालत में पेश कर पुलिस ने 2 दिन की रिमांड पर लिया है। दो अन्य बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जांच अधिकारी फतेह सिंह ने बताया कि मामला सोमवार रात का है जब बाइक पर तीन लोग सवार होकर गांव से जा रहे थे। उन्होंने एक महिला के गले में हंसली देखी और रुक गए। थोड़ी देर बाद इधर-उधर देखकर तीनों बदमाश महिला से हंसली खींचकर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे पड़ोसी हारून ने महिला की आवाज सुनी और नगीना पुलिस को सूचना दी। उसी की सूचना और पहचान के आधार पर तीन लोगों खिलाफ केस दर्ज किया गया। देवला गांव के रहने वाले रिजवान (19) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापा मार रही है। पकड़े गए बदमाश रिजवान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लोगों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।