फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्वतंत दिवस पर चे किंग

स्वतंत दिवस पर चे किंग

Tue, 14 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत  दिवस पर चे किंग
15 अगस्त--------
विज्ञापन


दो हजार पुलिसक र्मियों पर सुरक्षा का जिम्मा
- वाहन, पार्किंग स्थल और अन्य स्थानों पर गहन चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिले में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने अलर्ट को लेकर वाहन चेकिंग और मॉल व बस स्टैंड के अलावा मेट्रो स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अभियान शुरू कर दिया है। प्रत्येक ऐसे स्थान की चेकिंग की जा रही है, जहां पर संदेह की स्थिति बन रही है। दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को जिले की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। वह थाने समेत अन्य ड्यूटी भी करेंगे। उन्हे सुरक्षा की जिम्मेदारी भी विशेष रूप से दी गई है।
दरअसल, दिल्ली से सटे एनसीआर में भी अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को अलर्ट के चलते शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया, जो देर रात तक जारी रहा। एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि जिलेभर के सभी मॉल, होटलों व मेट्रो स्टेशन एवं पार्किंग स्थलों को भी रडार पर रखा गया है, जिससे किसी तरह की अनहोनी न होने पाए। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह पार्किंग स्थल पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दें और पुलिस की भी निगरानी बढ़ाई जाए। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया है। मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली से नोएडा आने वाले सभी मार्गों को चाक-चौबंद कर सीमाएं सील करके जांच कराई जा रही है। होटल और गेस्ट हाउस के अलावा पीजी पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने सभी थाना मोबाइल से लेकर पीसीआर को अलर्ट कर दिया है। बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वॉयड टीम समेत पुलिस लाइन में तैनात अफसरों की भी ड्यूटी जिले की सीमाओं पर लगा दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या कोई सामान दिखाई दे तो तुरंत 100 नंबर या संबंधित थाना पुलिस को सूचना दें। जिससे किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। जिले में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा का भी विशेष जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed