{"_id":"5a0c828f4f1c1b70548bd778","slug":"11510769295-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर उखाड़कर शोरूम से 30 लाख के मोबाइल उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर उखाड़कर शोरूम से 30 लाख के मोबाइल उड़ाए
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटर उखाड़कर शोरूम से 30 लाख के मोबाइल उड़ाए
बल्लभगढ़। एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने बुधवार तड़के थाना शहर बल्लभगढ़ से चंद कदम दूर अंबेडकर चौक पर स्थित मोबाइल फोन के शोरूम का शटर उखाड़कर वहां से करीब 30 लाख रुपये कीमत के फोन चोरी कर लिए। चोरी की सारी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारियों में खासा रोष है। अगर जल्द ही आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरने की चेतावनी दी है। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त के समक्ष व्यापारियों ने हंगामा किया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दो दिन में चोरों को पकड़ कर वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
बनियावाड़ा निवासी गौरव गर्ग का अंबेडकर चौक पर अणुव्रत कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल शोरूम है। गौरव गर्ग ने बताया कि मंगलवार रात को वह शोरूम बंद करके अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह उनके पास दुकान के सामने ही जूस की रेहड़ी लगाने वाले का फोन आया। उसने बताया कि दुकान का शटर उठा हुआ है। इस पर वे तुरंत ही दुकान पर पहुंचेे तो देखा कि शटर थोड़ा सा उठा हुआ था।
गौरव गर्ग ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस अपने मोबाइल फोन पर भी ले रखा है। उन्होंने अपने मोबाइल फोन में कैमरे से देखा तो शोरूम के अंदर सारा सामान फैला हुआ था। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि चोरों ने शटर उखाड़कर अंदर रखे माल पर हाथ साफ कर दिया है। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम सहित थाना शहर बल्लभगढ़ और डीसीपी बल्लभगढ़ विष्णु दयाल को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर में डीसीपी मौके पर पहुंच गए। मौके पर क्राइम टीमों सहित फोरेंसिक टीम ने जांच की तथा वहां से कुछ फिंगर प्रिंट उठाए हैं।
विज्ञापन
शोरूम में हुई चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। गौरव गर्ग के अनुसार, चार युवक तड़के 3.18 पर शोरूम के आगे आकर रुके। उन्होंने लोहे की बारी से शटर उठाया और उनमें से एक अंदर घुस गया। बाकी तीन बाहर खड़े होकर पहरा देने लगे। अंदर गए युवक ने शोरूम में रखे मोबाइल फोन को डिब्बों में से निकालकर एक बैग में भर लिया। कुछ ही मिनटों में शोरूम से करीब 30 लाख रुपये के फोन समेटकर चोर फरार हो गए।