{"_id":"5b9eb4ea867a557f60166a76","slug":"111537127658-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने ही रची कपड़ा व्यापारी से लूट की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त ने ही रची कपड़ा व्यापारी से लूट की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 17 Sep 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-98 में कपड़ा व्यापारी अंशुल जैन से साढ़े तीन लाख रुपये लूटने की योजना उनके दोस्त ने ही बनाई थी। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रविवार को व्यापारी के दोस्त सहित दो आरोपियों को महामाया फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूट की पूरी रकम बरामद हो गई है।
पुलिस के अनुसार, अंशुल का गांधी नगर, दिल्ली में कपड़े का कारोबार है। पास में ही दोस्त अभय सिंह की कपड़े की दुकान है। 4 सितंबर को दोनों स्कूटी से ग्रेनो के हबीबपुर स्थित एक कंपनी से कपड़ा लेने निकले थे। दोपहर करीब 2 बजे नोएडा सेक्टर-98 के पास बाइक सवार बदमाशों ने चाकू के बल पर स्कूटी लूट ली थी। स्कूटी की डिग्गी में ही 3.50 लाख रुपये रखे हुए थे।
बदमाशों ने पैसे निकालकर स्कूटी को छोड़ दिया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दिल्ली करावल नगर निवासी अभय सिंह और ग्रेनो के कुलेसरा निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। अभय को जानकारी थी कि अंशुल कपड़ा लेने ग्रेनो जाते हैं और स्कूटी में रुपये रखते हैं। अभय ने लूट की साजिश रचते हुए दोस्त संदीप को तैयार किया और साले शिवम को इटावा से बुला लिया।
विज्ञापन
शिवम 3 सितंबर को आया और संदीप के घर ग्रेनो में रुक गया। वारदात के दिन अभय मेसेज और फोन करके शिवम व संदीप को लोकेशन देता रहा। सेक्टर-98 के पास पहले से ही दोनों इंतजार कर रहे थे और अंशुल के साथ अभय के आते ही संदीप ने बाइक स्कूटी के आगे लगा दी। दोनों ने अंशुल को दिखाने के लिये अभय को पीटा और गर्दन पर चाकू रखकर स्कूटी लेकर फरार हो गए।
कपड़ा कारोबारी के साथ लूट की योजना उसके दोस्त ने ही बनाई थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी