{"_id":"5ccd9debbdec22071f56b26a","slug":"101556979179-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्तरां पर डेबिट कार्ड प्रयोग के तीन घंटे बाद खाते से निकले 45 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेस्तरां पर डेबिट कार्ड प्रयोग के तीन घंटे बाद खाते से निकले 45 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्तरां में किया डेबिट कार्ड इस्तेमाल, तीन घंटे बाद खाते से निकले 45 हजार
ग्रेटर नोएडा। डेबिट कार्ड जेब में होने और किसी को सीक्रेट जानकारियां नहीं देने के बावजूद बैंक खातों से लगातार रुपये निकलने के मामले सामने आ रहे हैं। एक रेस्तरां में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने के तीन घंटे बाद एक मीडियाकर्मी के खाते से शुक्रवार रात पांच बार में 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। मीडियाकर्मी ने क्लोनिंग की आशंका जताते हुए कासना कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर अल्फा-2 निवासी अंशुमन यादव निजी चैनल में काम करते हैं। अंशुमन ने बताया कि शुक्रवार देर रात उनके मोबाइल पर एक के बाद एक पांच मेसेज आए जिसमें पता चला कि उनके खाते से 10-10 हजार रुपये चार बार में फिर 5 हजार रुपये खाते से निकाले गए। उन्होंने किसी को अपने गोपनीय पिन आदि की जानकारी नहीं दी और न ही मोबाइल पर कोई ओटीपी आया। इसके बावजूद उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए। बैंक से पड़ताल में पता चला है कि रुपये आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास के एटीएम से निकाले गए हैं। उन्होंने डेबिट कार्ड ब्लॉक करा दिया और यूपी 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने रुपये निकलने से तीन घंटे पहले ही कामर्शियल बेल्ट स्थित एक रेस्तरां पर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया था। वहीं, कामर्शियल बेल्ट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से दो मई को रुपये निकाले थे। उन्होंने इस दौरान ही क्लोनिंग की आशंका जताई है।