फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पहली पत्नी ने दिल्ली जाकर पति की तीसरी शादी तुड़वाई

पहली पत्नी ने दिल्ली जाकर पति की तीसरी शादी तुड़वाई

Wed, 24 Apr 2019 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
पहली पत्नी ने दिल्ली जाकर पति की तीसरी शादी तुड़वाई
पहली पत्नी ने दिल्ली पहुंचकर
विज्ञापन

पति की तीसरी शादी रुकवाई
- न्यायालय में विचाराधीन है पहली पत्नी की शादी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर 12 साल पहले पति ने महिला को घर से निकाल दिया। वह अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। इस बीच पति ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन पत्नी की मौत हो गई। अब पति दिल्ली में तीसरी शादी कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई और शादी रुकवा दी। महिला ने मामले की शिकायत महिला थाने में कर हर्जा-खर्चा दिलाने की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक, जारचा कोतवाली क्षेत्र के जमशेदपुरा गांव में रहने वाले राजपाल सिंह का आरोप है कि उन्होंने 15 जुलाई 2007 को बेटी मीना की शादी दादरी निवासी व्यक्ति से हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मीना के साथ मारपीट की गई। कई बार समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया। इसी दौरान मीना एक बेटे और एक बेटी की मां बन गई, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यवहार में बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

राजपाल सिंह का आरोप है कि 2010 में ससुराल पक्ष ने मीना के साथ मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। वह तभी से दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही है। इसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। मीना का आरोप है कि इस बीच ससुरालियों ने उसके पति की दूसरी शादी कर दी, जिसका उन्हें पता नहीं चला। दूसरी पत्नी की एक बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई। अब वह बच्चा ननिहाल में है। मीना के मुताबिक, पति अब दिल्ली में तीसरी शादी करने जा रहा था। पता चलने पर उसने लड़की पक्ष को सारी जानकारी दी तो शादी रुक गई। मीना ने महिला थाने में शिकायत कर हर्जा-खर्चा दिलाने और कोर्ट का फैसला आने तक पति को शादी से रोकने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed