फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस ने 15.50 लाख किए बरामद

पुलिस ने 15.50 लाख किए बरामद

Thu, 28 Mar 2019 02:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 15.50 लाख किए बरामद
हेडिंग: चेकिंग के दौरान 15.50 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता के कारण 50 हजार से अधिक रकम पर होगी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग दो लोगों से 15.50 लाख रुपये जब्त किए हैं। चुनाव आचार संहिता के दौरान दोनों लोगों के पास इस रकम के कागज नहीं थे। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी।

प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार दोपहर चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार माधव आनंद की कार से 12 लाख रुपये बरामद किए गए। सेक्टर-51 निवासी माधव के पास कोई कागज नहीं था। वहीं, ऋषभ से सेक्टर-2 के पास से पुलिस ने साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। रकम की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम लेकर जाने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहा है। अगर वह रकम की सही जानकारी दे देते हैं तो उन्हें छोड़ दिया जाता है, अन्यथा उनके पैसों को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed