{"_id":"5c8552c9bdec22146d706730","slug":"101552241353-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की संदिग्ध हालात में मौत, ऑटो में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की संदिग्ध हालात में मौत, ऑटो में मिला शव
विज्ञापन
अलीगढ़ के लिए
-------------
हेडिंग: ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत
पी-3 गोलचक्कर के पास ऑटो में पड़ा मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। अलीगढ़ निवासी एक चालक का शव शनिवार रात कासना कोतवाली क्षेत्र के पी-3 गोलचक्कर के पास ऑटो में पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से अलीगढ़ के जरौरा निवासी रिंकू ग्रेटर नोएडा के मथुरापुर गांव के रहने वाले अशोक का ऑटो किराये पर चलाता था। रिंकू चाई-फाई सेक्टर में रहता था। शनिवार देर रात 11 बजे के किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि ऑटो में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची कासना कोतवाली पुलिस ने पड़ताल की। युवक के पास से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान हुई और पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कासना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण पता चलेगा।