फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ाइक बोट कंपनी के निदेशक सहित छह खिलाफ एक और तहरीर

ाइक बोट कंपनी के निदेशक सहित छह खिलाफ एक और तहरीर

Sun, 10 Mar 2019 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
ाइक बोट कंपनी के निदेशक सहित छह खिलाफ एक और तहरीर
मेरठ सहित अन्य के लिए उपयोगी
विज्ञापन

---------
हेडिंग: बाइक बोट के सीएमडी सहित छह पर एक और तहरीर
एक तहरीर से सात लोगों ने की शिकायत, पैसे न लौटाने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक समेत सात लोगों ने जीटी रोड स्थित कोट पुल के पास स्थित बाइक बोट कंपनी के सीएमडी समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मेरठ के ईडन गार्डन मोदीपुरम निवासी ऋषिपाल सिंह यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक हैं। उन्होंने तहरीर दी है कि 14 मई को उनके बेटे आदित्य सिंह के नाम से उन्होंने 1.86 लाख रुपये बाइक बोट में लगाए थे। नवंबर के बाद रकम की वापसी नहीं दी गई। मांगने पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। जबकि मेरठ निवासी बीना सिंह ने 1.86 लाख रुपये लगाए, जिसका भुगतान नहीं किया गया। मेरठ के ही रूपेश तोमर ने तीन बाइक के लिए 1.86 लाख रुपये, फजलगढ़ निवासी रुचि तोमर ने 5.89 लाख नौ बाइक व पल्लवपुरम निवासी शमा सिंह ने 7 बाइक के लिए पैसे लगाए। वहीं, मेरठ की ही अक्षरधाम कालोनी निवासी प्रवीन कुमार ने 6.57 लाख रुपये बाइक बोट में लगाए। मेरठ के ईडन गार्डन निवासी सागर दत्ता ने तीन बाइक के लिए 1.86 लाख रुपये लगाए। सभी मामलों में पीड़ितों का आरोप है कि जब भी कंपनी में पैसा लौटाने की मांग की जाती है तो सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। मामले में बाइक बोट के सीएमडी संजय भाटी समेत छह के खिलाफ कोतवाली में सभी निवेशकों ने मिलकर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक का कहना है कि पूर्व में हुई नामजद रिपोर्ट में इस तहरीर को भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed