{"_id":"5bef39b8bdec22695941777b","slug":"101542404536-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बेचने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार बेचने के नाम पर ठगी
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लिए उपयोगी
कार बेचने के नाम पर युवक से 1.20 लाख की ठगी
नोएडा। कार बेचने के नाम पर एक शख्स से 1 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शख्स से 1 लाख 20 हजार रुपये लेकर भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली फेज टू पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है। द्वारका, दिल्ली निवासी कपिल वर्मा को एक सेकेंड हैंड कार खरीदनी थी। कपिल ने चालक राजकुमार को पुरानी कार देखने को कहा। राजकुमार ने बताया कि उसका दोस्त आर्यन अपनी कार एक कंपनी में चला रहा है। वह उसे बेचना चाहता है। उन्होंने आर्यन से बात की। उन्हें सेक्टर-93 में कार देखने बुलाया। सौदा चार लाख में तय हो गया। कपिल ने बतौर एडवांस एक लाख बीस हजार रुपये दे दिए। आर्यन ने पैसे लेने के बाद कार कपिल को दे दी। कुछ दिन बाद कपिल को पता चला कि कार आर्यन की नहीं है। कार किसी कंपनी से अटैच है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो