फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शादी शुदा महिला का व्हाटसऐप गु्रप पर फोटो वायरल करने का आरोप

शादी शुदा महिला का व्हाटसऐप गु्रप पर फोटो वायरल करने का आरोप

Tue, 05 Jun 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
शादी शुदा महिला का व्हाटसऐप गु्रप पर फोटो वायरल करने का आरोप
अवैध संबंध बनाने से इंकार पर महिला के फोटो किए वायरल
विज्ञापन

- व्हाट्सऐप ग्रुप पर डाले, मामला दर्ज करके जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। उपमंडल के एक गांव में अवैध संबंध से बनाने से इंकार करने पर चार युवकों द्वारा एक शादीशुदा महिला के फोटो व्हाटसऐप ग्रुप पर वायरल कर दिए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना प्रभारी का कहना है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार पीड़िता 15 दिन पहले अपने ससुराल से मायके आई हुई है। आरोपी उसी दिन से उसके साथ अश्लील हरकतें करके उसे परेशान कर रहे थे और उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि चारों आरोपियों ने सुनियोजित योजना के तहत उसके कुछ फोटो खींच लिए। जब वह अपनी चाची के साथ किसी काम से गांव में जा रहीं थी। इसके बाद आरोपी उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर उसे व्हाटसऐप ग्रुप पर वायरल करने की धमकी देते हुए अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। पीड़िता ने जब इंकार किया तो आरोपियों ने उसके फोटो व्हाएसऐप ग्रुप पर वायरल कर दिए। गत सोमवार को पीड़िता को पता चला कि उसकी इज्जत को खराब करने की नीयत से चारों आरोपियों ने उसके फोटो वायरल कर दिए हैं तो उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आसिफ, शाहिद, सलीम व शहजाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने फोटो के साथ छेड़खानी कर उसे दूसरे तरीके से वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तावडू थाना प्रभारी विजय आनंद का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed