फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

बिजली लाइव स्टोरी

Fri, 09 Jul 2021 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
crime
नगीना। धमाला 220 केवीए बिलजी घर में तकनीकी खराबी से क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। फिरोजपुर झिरका, नगीना और पिनगवां के 125 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे पेयजल ही नहीं बल्कि सरकारी कार्यालयों में काम काज पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील में रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र से जुड़े कार्य नहीं होने से किसानों व ग्रामीणों में रोष दिखा। लोगों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, बिजली उपमंडल कार्यालय, जिला नागरिक अस्पताल, खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय और उप तहसील कार्यालय में असुविधा का सामना करना पड़ा। जिला समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी वसीम अकरम ने बताया कि शुक्रवार को फार्म जमा करने का दिन होता है। बिजली न आने के कारण कंप्यूटर पर कोई काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

सुबह साढ़े 11 बजे जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में बिजली न होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी हुई। जांच के लिए आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जनरेटर चलने से मरीजों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकरीबन 1 बजकर 15 मिनट पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ कार्यालय के कर्मचारियों को बिजली न होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। जिस विभाग के पास लोगों को बिजली देने की सुविधा है उसके कर्मचारियों को भी अंधेरे में काम करना पड़ा।
वहीं 2 बजकर 37 मिनट पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मुख्य द्वार पर लोग बिजली के इंतजार में बैठे रहे। इधर 2 बजकर 42 मिनट पर जाति प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों के लिए उप तहसील कार्यालय नगीना के बाहर लोग बैठे दिखाई दिए।
2 बजकर 48 मिनट पर खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय की कंप्यूटर बंद पड़े थे और कर्मचारी अपनी सीटों पर बैठे गपशप मारते नजर आए।
दर्जनों फार्म जमा किए गए हैं। करहेड़ा गांव के फारूख खान ने बताया कि 3 घंटे बाद ऑनलाइन फार्म भरा गया है, बगैर जांच करे जमा किया है। गांव सिरौली की सरजीना कहती है कि मेरे गांव व आसपास के क्षेत्रों में रात से बिजली नहीं है। पेयजल नहीं आया है, टैंकर वालों से फोन करके थक चुके है।
बिजली कटौती के कारण लोगों के जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, रजिस्ट्री, शादी पंजीकरण, फर्द, शपथ पत्र व अन्य कार्य रुके हुए हैं। -पवन कुमार बत्रा, उप तहसील नगीना।
पंचायती राज संस्थाओं की वार्ड बंदी, ड्रॉ और पंचायतों से जुड़े कार्य चल रहे हैं। बिजली न आने के कारण व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। - वीरेंद्र सिंह कुंडू, बीडीपीओ नगीना।
220 केवीए धमाला बिजली घर में तकनीकी खराबी होने के कारण दिक्कत आई है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम उपभोक्ताओं की समस्या के लिए बिजली का वैकल्पिक बंदोबस्त करेें। -अशोक कुमार, एसडीओ, बिजली निगम नगीना।

अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में मरीज वार्डों में भर्ती रहते हैं। रोजाना इतने ही मरीज अपना इलाज कराने आते हैं। हमारे पास जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था है अन्यथा बड़ी दिक्कत होती। -डॉ. अरविंद कुमार, एसएमओ, जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा।
कैप्शन: बीडीपीओ कार्यालय में बंद कंप्यूटर एवं पंखे से हवा करती महिला।
...................राजुद्दीन जंग, नगीना.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed