{"_id":"60e5e6348ebc3ee59b7ff41c","slug":"crime-noida-news-noi59212577","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बयान
विज्ञापन
रामगढ़। हरियाणा और राजस्थान की सीमा के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा के विवादित बयान पर रामगढ़ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पूर्व विधायक के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 108 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। उन्हें क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया है। विधायक ने रामगढ़ क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म पर एक समुदाय विशेष पर विवादित बयान दिया है जिसे लेकर रामगढ़ में 25 जुलाई को हिंदू महापंचायत होनी है।
हिंदू महापंचायत को देखते हुए अलवर, भरतपुर, नूंह, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस चौकस हो गई है। मेवात क्षेत्र में आहूजा के बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। इससे पहले भी पहलू खान व रकबर खान का कत्ल करने वाले तथाकथित गो रक्षकों को आहूजा ने हौसला बढ़ाते हुए विवादित बयान दिया था। हाल ही में पूर्व विधायक आहूजा ने बहरोड़ के विधायक पर तंज कसते हुए कहा था कि उनका हाल भी पहलू खान जैसा होने वाला है। मंगलवार रात अलवर जिला की एसपी तेजस्विनी गौतम ने 29 जून को हुए सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से उनके गांव पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा दिलाया।
अमर उजाला से बातचीत में अलवर जिला की एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा कि रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ सीआरपीसी की धारा के तहत भड़काऊ बयान नहीं देने और क्षेत्र में शांति सौहार्द बनाए रखने की कार्रवाई की है, उनके द्वारा किसी भी तरह की विवादित गतिविधि करने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रामगढ़ के गांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक का विवादित बयान
ज्ञानदेव आहूजा ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मेवात में मुसलमान हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण कराते हैं। मुस्लिम समाज के लोग अब हमारे भाई नहीं रहे। वे बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म करते हैं, गोहत्या करते हैं। इसलिए उन से नाता तोड़ना ही ठीक रहेगा। अब समय आ गया है कि हिंदुओं को शस्त्र उठाकर अपनी पहचान करानी होगी।
25 को रामगढ़ में है महापंचायत
पूर्व विधायक ने बताया कि 25 जुलाई को गांव रामगढ़ में 5 से 10 हजार लोग हथियारों के साथ महापंचायत में शामिल होंगे। महापंचायत में मुसलमानों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि कोई आएगा तो उसे हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
मैं अपने बयान पर कायम हूं। 25 जुलाई को महापंचायत रामगढ़ में होगी- ज्ञानदेव, पूर्व विधायक
....................
फोटो कैप्शनऱ्
ज्ञानदेव आहूजा, पूर्व भाजपा विधायक रामगढ़।