फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

तावड़ू फाइल

Sat, 29 May 2021 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
crime
तावडू। गांव छारौडा के एक घर में घुसकर लाठी-डंडों, रॉड और फरसा से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 12 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमले में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित असगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 मई को सुबह करीब 10 बजे ईद की नमाज पढ़ने के बाद चचेरे भाई मोहम्मद फारूख के घर जा रहा था। तभी देखा कि कुछ बकरियां खेत में खड़ी अरहर की फसल को नुकसान पहुंचा रही थी। जब उसने आरोपी सलाउद्दीन को उलाहना दिया तो आरोपी गालीगलौच करने लगा। इस पर ऐतराज जताने पर सलाउद्दीन और उसके परिजनों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों, रॉड और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी शकील ने बंदूक की बट से पीड़ित का हाथ तोड़ दिया। शोर मचाने पर पीड़ित का भाई साहिर और चचेरा भाई मोहम्मद फारूख आ गया। इन लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी मुस्तफा ने उन लोगों पर फायरिंग कर दी। हालांकि, गोली बगल से निकल गई। हमले में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित असगर के बयान पर उसमान, जमशेद, शकील, मुस्तफा, इसराईल, मुबारिक, सलाउद्दीन, जान मोहम्मद, तसलीम, अकबरी, सरजीना और रहीसन सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed